उज्जैन। ब्राह्मण समाज के नेतृत्व करने वाले दलगत राजनीति से ऊपर उठकर यदि समाज का संगठन करेंगे तो समाज की एकता और समाज का संगठन प्रभावी रूप से समाज के बीच में खड़ा हो सकेगा प्रसन्नता का विषय है कि अब ब्राह्मण जन जागरूक होकर एकत्रित होकर अपनी मांगों के लिए संघर्ष करने हेतु संगठित हो रहा है उपरोक्त उद्गार द्वारका पीठ के शंकराचार्य स्वामी सदानंद जी सरस्वती महाराज ने जंबूरी मैदान भोपाल में ब्राह्मण समाज द्वारा ब्राह्मण महाकुंभ हुंकार महासम्मेलन के अध्यक्ष पंडित गौरीशंकर शर्मा एवं संयोजक पंडित पुष्पेंद्र मिश्रा एवं रामनारायण त्रिपाठी अवस्थी के संयोजन आयोजित ब्राह्मण हुंकार महाकुंभ में उपस्थित ब्राह्मण जनों के बीच व्यक्त किए ब्राह्मण महाकुंभ में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सांसद विष्णु दत्त शर्मा पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी मंत्री गोपाल भार्गव पूर्व मंत्री पीसी शर्मा विधायक संजय पाठक रामेश्वर शर्मा आदि ने भी संबोधित किया मुख्यमंत्री ने ब्राह्मण समाज की 11 सूत्री मांगों से सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया वही पूर्व केंद्रीय मंत्री पीसी शर्मा ने भी पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का संदेश का वाचन सम्मेलन में किया भोपाल में ब्राह्मण महाकुंभ हुंकार महासम्मेलन हेतु उज्जैन से आज बड़ी संख्या में ब्राह्मण जन अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेंद्र चतुर्वेदी सचिव पंडित शैलेंद्र द्विवेदी अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज प्रांतीय अध्यक्ष राजकुमार द्विवेदी, महामंत्री एसके भारद्वाज उमेश शकर गाये, ज्योतिष सोनू शर्मा ,दीपक शर्मा, ब्राह्मण एकता परिषद के डॉ निर्भय निर्दोष पाठक ,चंद्रेश पुरोहित ,अनिल मंडलोई ,अभिजीत दुबे ,सतीश शर्मा, देवाशीष शास्त्री, विनोद जोशी मुकेश शुक्ला, विप्र सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित राजीव शुक्ला रीवा सहित बड़ी संख्या में आज उज्जैन से भोपाल ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित ब्राह्मण महाकुंभ हुंकार सम्मेलन में शामिल हुए!