
🔹थाना भैरवगढ़ पुलिस द्वारा हत्या के प्रकरण में आजीवन कारावास की सजा काट रहा 5,000/- रूपये का ईनामी बंदी को किया गिरफ्तार।
🔹पैरोल पर छूटकर फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर पकड़ा।
🔹घटना का संक्षिप्त विवरण–
थाना भैरवगढ़ क्षेत्रांतर्गत केन्द्रीय जेल भैरवगढ़ में हत्या के गंभीर अपराध में आजीवन कारावास की सजा काट रहा बंदी शिव पिता नगजीराम, उम्र 37 वर्ष, निवासी जवासिया नई आबादी बिलाक रोड जवासिया जिला देवास, को दिनांक 27.05.2025 को पैरोल (अस्थाई मुक्ति) पर रिहा किया गया था। पैरोल अवधि समाप्त होने उपरांत बंदी को दिनांक 11.06.2025 को पुनः केंद्रीय जेल भैरवगढ़ में प्रवेश होना था, किंतु बंदी शिव द्वारा जेल में हाजिरी नहीं दी गई और वह फरार हो गया।
फरार होने पर थाना भैरवगढ़ में अपराध क्रमांक 136/2025 धारा 31(ग)(घ) म.प्र. बंदी संशोधन अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे थे, परंतु उसके लगातार ठिकाने बदलने एवं छुपने से गिरफ्तारी संभव नहीं हो सकी।
फरार बंदी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक उज्जैन द्वारा ₹ 5,000/- का इनाम घोषित किया गया था।
🔹गिरफ्तारी विवरण–
आज दिनांक 21.11.2025 को थाना भैरवगढ़ पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि फरार बंदी ग्राम जवासिया थाना विजयगंज मंडी जिला देवास में देखा गया है।
प्राप्त जानकारी पर विश्वास करते हुए थाना भैरवगढ़ पुलिस की टीम द्वारा दबिश दी गई एवं घेराबंदी कर आरोपी शिव पिता नगजीराम को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को विधि अनुसार कार्यवाही कर पुनः केंद्रीय जेल भैरवगढ़ दाखिल कराया गया है।
🔹गिरफ्तार बंदी का विवरण–
नाम: शिव पिता नगजीराम उम्र: 37 वर्ष निवासी: जवासिया नई आबादी, बिलाक रोड जवासिया, जिला देवास
🔹कार्रवाई में सराहनीय भूमिका–
थाना प्रभारी निरीक्षक आर. एस. शक्तावत , सउनि रामचन्द्र व्यास एवं टीम का विशेष योगदान
थाना भैरवगढ़ पुलिस की इस त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से फरार ईनामी अपराधी की गिरफ्तारी संभव हो सकी है, जिससे कानून व्यवस्था को मजबूती मिली तथा आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास की भावना और अधिक मजबूत हुई है।