वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनने पर फूलों की माला, केसरिया दुपट्टा पहनाकर किया मंगेश श्रीवास्तव का अभिनंदन
उज्जैन। भारतीय जनता पार्टी विक्रमादित्य मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनने पर मंगेश श्रीवास्तव का फूलों की माला, केसरिया दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया गया।
भाजपा विक्रमादित्य सोशल मीडिया द्वारा भाजपा विक्रमादित्य मंडल, जीवाजीगंज मंडल और कार्तिक चौक मंडल के समस्त नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान समारोह रखा गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नगर भाजपा उपाध्यक्ष जगदीश पांचाल, विशेष अतिथि के रूप में भाजपा विक्रमादित्य मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष मंगेश श्रीवास्तव, भाजपा नगर जिला मंत्री (सोशल मीडिया ओर आईटी सेल प्रभारी) कल्याण शिवहरे, भाजपा सोशल मीडिया जिला संयोजक सुहास वैध, राणा राजपूत समाज के अध्यक्ष अम्बाशंकर गेहलोत मौजूद रहे। भाजपा नेता कान्हा गेहलोत, अजय बड़ावड़िया, निर्मल मालवीय एवं प्रियांश श्रीवास्तव
मुख्य अतिथि जगदीश पांचाल ने बधाई संदेश दिया ओर पार्टी का चार पीढ़ियों का बलिदान का उल्लेख करते हुए भाजपा के कार्यशैली को समझाया। आपने कहा कि नवीन पदाधिकारीगण अपने दायित्व को समझे और आम जनता से जुड़े रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रूपसिंह गेहलोत ने की। संचालन ’विक्रमादित्य भाजपा सोशल मीडिया के सह संयोजक ने किया।